विश्वविजय को मिला पूर्वांचल जोन का प्रभार
गोरखपुर। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और आमी बचाओ मंच के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्वांचल जोन का प्रभारी नियुक्त किया है। पूर्वांचल जोन के अंतर्गत ेगोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी और मिर्जापुर मंडल के कुल 16 जिले आते हैं।
वे इनमें पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। प्रदेश सचिव देवेंद्र निषाद, शाहनवाज आलम, सरिता पटेल, और देवेंद्र सिंह के साथ मिलकर वे पार्टी की विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। विश्वविजय सिंह ने बताया कि पूर्वांचल जोन के अंतर्गत देवेंद्र निषाद को बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज की जिम्मेदारी दी गई है।
शाहनवाज आलम को वाराणसी, मऊ, आजमगढ़ और गाजीपुर की जिम्मेदारी दी गई है। सरिता पटेल और देवेंद्र प्रताप सिंह को बलिया, मिर्जापुर और सोनभद्र की जिम्मेदारी दी गई है।