फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवतावादी है कंवर राम की दी गई शिक्षा : माधवानी

विज्ञापन
सिन्‍धुत्व सद्भावना समिति की बैठक में मंचाशीन मुख्य अतिथि राजेन्दर जुमनानी,जीवत सिंह माधवानी,क?
विज्ञापन
मानवतावादी है कंवर राम की दी गई शिक्षा : माधवानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सिंधुत्व सद्भावना समिति की ओर से सिंधी समाज के संत अमर शहीद कंवर राम का 42वां शहादत दिवस शुक्रवार को गोरखनाथ स्थित झूलेलाल मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों केे बीच मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवत सिंह माधवानी ने कहा कि कंवर राम निर्धन व गरीब परिवार के थे लेकिन उन्होंने अपनी अनुभूति से प्रेम, शौर्य और बलिदान की जो शिक्षा दी है वह विश्व के जीवनोपयोगी है। यह गहन शिक्षा से कहीं ज्यादा शिक्षाप्रद, मानवतावादी और अमूल्य प्रेम की प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड के जिला जज राजेंद्र जुमनानी ने कहा कि सिंध प्रदेश में हजारों संतों ने जन्म लिया। वरुण देव (झूलेलाल) का भी तेज प्रकाशित हुआ था। कालांतर में भगवान झूलेलाल प्रकाश पुंजों से अभिसिंचित हुए। सिन्ध के सूफी संतों आलामस्त करवेशों का कहीं कोई सानी नहीं था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लक्ष्मण नारंग, कमल मंझानी, नरेश कर्मचंदानी, शरद लखमानी, दीवानचंद साधवानी, राजेश नेभानी, देवा केशवानी, दासचंद साधवानी आदि ने विचार रखे।
इस अवसर पर इंद्र कुमार रैलानी, प्रकाश चंद, गोवर्धनदास सावलानी, ओमी हरियाणवी, पंकज ऐलानी, ओम प्रकाश ओशी, गोपी सावलानी, रमेश ऐलानी, मदन लाल, हंसराज सिंह, अशोक भागवानी पूरनचंद, कैलोशचंद, बलराम लखमानी, रामचंदर जमनानी, हरीश रामवानी, किशनचंद मंध्यान, सूखदेव ऐलानी, राकेश मंध्यानी, देवा कारवानी, विक्की ककरेजा, शंकर ईशवानी, शिव कुमार मलखानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें