फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल ऑडियो सुना रही भ्रष्टाचार की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों की बातचीत के ऑडियो वायरल, सुना रहे भ्रष्टाचार की कहानी
विज्ञापन

गोरखपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल तीन ऑडियो ग्राम पंचायत विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और एक अफसर के व्यभिचार की कहानी सुना रहे हैं। ऑडियो क्लिप में सदर, कैंपियरगंज और खजनी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत विभाग से जुड़े कुछ अफसर आपस में बातचीत कर रहे हैं।
इन ऑडियो में बातचीत करने वाले पंचायत विभाग से जुड़े हैं, ‘अमर उजाला’ ने इसकी पुष्टि कर ली है। अब वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

खजनी तहसील क्षेत्र के अफसरों की बातचीत का जो ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसके मुताबिक शौचालय निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार किया गया। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव ने शौचालय का निर्माण नहीं कराया, फिर भी पूरा पैसा निकाल लिया। इस मामले की शिकायत ग्राम पंचायत विभाग के अफसरों से हुई लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
एक मामले में ग्राम पंचायत विभाग के बड़े अफसर पर 50 हजार रुपये घूस लेने के आरोप भी लगाए गए। कहा गया कि अफसर ने रकम भी ले ली और जानबूझकर मामले में फंसा भी दिया। जिस ग्राम पंचायत से पैसा मिलता है, वहां जांच-पड़ताल नहीं होती है। जहां पैसा नहीं मिलता, वहां सप्ताह में तीन-तीन बार अफसरों का दौरा लगता है।
कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र के अधिकारियों के वायरल ऑडियो में भ्रष्टाचार की कहानी बातचीत का मुद्दा है। दो अफसरों के बीच हुई बातचीत के मुताबिक दिवाली पर जबरन वसूली हुई है। पहले विकास खंड, फिर जिला स्तर पर ग्राम पंचायत विभाग के बड़े अफसर ने दिवाली का तोहफा कैश में लिया। विकास खंड के अफसर ने चार हजार तो जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी ने ढाई-ढाई हजार रुपये वसूले हैं।
यह हाल तब है, जब 14वें वित्त राज्य आयोग के तहत कई ग्राम पंचायतों के बैंक खाते बंद हैं। यदि खाते खुले होते तो कैश की डिमांड और ज्यादा की जाती। स्ट्रीट लाइट लगवाने में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। वर्क आईडी के बगैर ही स्ट्रीट लाइटें लगवाई गईं। इसमें भी आला अफसर की भूमिका प्रमुख बताई गई। जंगल कौड़िया में ही स्ट्रीट लाइट लगवाने में नौ लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए गए, जो नियम-मानक के हिसाब से गलत है।
सदर तहसील क्षेत्र से ग्राम पंचायत विभाग के अफसरों के बीच बातचीत का जो ऑडियो वायरल हुआ, वह गंभीर प्रवृत्ति का है। इसके मुताबिक ग्राम पंचायत विभाग के एक बड़े अफसर अपने मातहत महिलाकर्मियों को इस हद प्रताड़ित करते हैं कि वह उनके घर आने जाने लगे।
विज्ञापन

इस ऑडियो में एक एनजीओ की महिला प्रमुख, भटहट क्षेत्र की एकग्राम सचिव और खजनी क्षेत्र की खंड प्रेरक का नाम भी लिया गया। कहा जा रहा है कि अफसर के सामने घुटने टेकने पर वे अब मौज काट रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें