फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बेसिक फोन से भी कर सकते हैं वीडियो कॉलिंग

Wed, 21 Sep 2016 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बीएसएनएल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले लोग स्मार्टफोन की तरह अब बेसिक फोन से भी वीडियो कॉल कर सकते हैं। यह संभव हुआ है नेक्स्ट जेनरेशन (एनजीएन) स्विच से, जिसे सिविल लाइन टेलीफोन एक्सचेंज में लगाया गया है।
विज्ञापन


मोबाइल की तरह काल डायवर्टिंग, वीडियो कॉलिंग, मैसेज आदि की सुविधा बेसिक फोन पर देने के लिए भारतीय दूर संचार निगम लिमिटेड ने अपनी तकनीक में इजाफा किया है। अभी तक बेसिक फोन पर कांफ्रेंसिंग, ब्रॉडबैंड और बातचीत की सुविधा ही मिलती थी। मगर निजी क्षेत्र की दूर संचार कंपनियों संग प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज को पहले से अपग्रेड कर रहा है। इसी के तहत सिविल लाइन टेलीफोन एक्सचेंज में एनजीएन स्विच लगाया गया है।

इसके नोडल अफसर गिरिजेश प्रताप मल्ल ने बताया कि बेसिक फोन पर वीडियो कॉलिंग की सुविधा के लिए उपभोक्ताओं को इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) फोन लेना पड़ेगा। इसके बाद वीडियो कॉलिंग सहित अन्य सुविधाएं शुरू हो जाएंगी। मल्ल ने बताया कि शहर के अन्य पांच टेलीफोन एक्सचेंज में भी एनजीएन स्विच को अतिशीघ्र लगा दिया जाएगा। इस दिशा में काम तेजी के साथ चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें