फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलनटाइन डे का कार्ड जला जताया विरोध

Mon, 15 Feb 2016 01:35 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। वेलेनटाइन- डे के विरोध में बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने विभाग संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी के नेतृत्व में चेतना तिराहे पर कार्ड जला कर अपना विरोध जताया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति ने  भारतीय संस्कृति को प्रदूषित करने का कार्य किया है।
विज्ञापन



 उन्होंने युवाओं से हा कि वह पाश्चात्य संस्कृति के भुलावे में न आएं। यह मल्टीनेशनल कंपनियों का षडयंत्र है। हम सनातन संस्कृति को मानने वाले हैं। मुकुंद शुक्ला ने कहा कि प्रेम भाव को दर्शाने के लिए हमारी संस्कृति में अनेक दिन पहले से ही रहे हैं। वेलेनटाइन डे देश की संस्कृति को खत्म करने का एक कुचक्र है।


कार्यक्रम में विजय खेमका, राजेश श्रीवास्तव, संदीप सहगल, रवि दुबे, रंजीत कसौधन, देवनाथ उपाध्याय, अविनाश तिवारी, दीपक सिंह, प्रतीक राय, राघवेंद्र सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, देवी लाल गुप्ता, सहित अन्य कई लोग थे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ विश्व हिंदू महासंघ की तरफ से महाराणा प्रताप शिशु सदन में माता पिता पूजन दिवस मनाया गया। शिक्षक और शिक्षिकाओं को माता पिता के रूप में तिलक लगाकर माल पहना कर आरती उतारी। मिठाई खिलाकर अशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें