फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर बच्चों ने माता-पिता की पूजा की

Wed, 13 Feb 2019 03:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे पर मातृ-पितृ पूजन करतीं बच्चियां। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कालिंदी पब्लिक स्कूल, खोराबार में मंगलवार को मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति अवध विश्वविद्यालय डॉ रामअचल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मातृ-पितृ पूजन से भारतीय संस्कृति के विकास में योगदान दिया जा सकता है। कहा कि सर्वांगीण शिक्षा आज की मुख्य जरूरत है। बच्चों ने कई मोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने माता-पिता को वृद्धाश्रम में भेजने जैसे कुसंस्कार की भर्त्सना भी वाद विवाद के माध्यम से की। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य सीमा सिंह ने और अध्यक्षता अभिषेक सिंह ने की। संस्थान के प्रमुख राकेश सिंह पहलवान ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन


श्री योग वेदांत सेवा समिति बापू आश्रम, रुद्रापुर कुसुम्ही में मंगलवार को मातृ-पूजन दिवस मनाया गया। वेदांत समिति के सचिव अशोक कुमार सक्सेना के अनुसार कार्यक्रम में कई जिलों से आए लोगों ने हिस्सा लिया। माता-पिता के पूजन के बाद पूर्णाहुति और फिर भंडारे का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें