फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : अब यूनिफार्म में हैं तो ही दे सकेंगे परीक्षा

Wed, 13 Feb 2019 12:39 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला ब्यूूूराे
विज्ञापन
CBSE Class 12 Exam
विज्ञापन
विवेक सिंह
विज्ञापन

गोरखपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के लिए यूनिफार्म अनिवार्य कर दिया है। इसके बगैर परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिलेगी। साथ ही परीक्षार्थी को फोटोयुक्त पहचान पत्र भी साथ लाना होगा।
सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो रही है। गोरखपुर के 94 विद्यालयों के 28,200 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा नकल विहीन हो और इसकी गोपनीयता बनी रहे इसके लिए इसलिए चार नए नियम लागू किए गए हैं। अब विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र पर प्रधानाचार्य के साथ माता-पिता के हस्ताक्षर भी लेने होंगेे। ऐसा नहीं हुआ तो परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिलेगी। फोटोयुक्त पहचान पत्र भी साथ लाना होगा साथ ही सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश की इजाजत नहीं मिलेगी। नई व्यवस्था का अनुपालन सख्ती से कराया जाना है। सीबीएसई का सर्कुलर विद्यालयों को मिल गया है। अब विद्यालय संचालक नियमों के अनुपालन की तैयारी में जुट गए हैं।

नमकीन ले जा सकेंगे

इस बार परीक्षा में बीमार विद्यार्थियों को नमकीन और हल्की खाद्य सामग्री ले जाने की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई ने नियमावली में कुछ जरूरी बदलाव किए हैं। अब विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं मिलेगा। यूनिफार्म में परीक्षा देना अनिवार्य कर दिया गया है।
- अजीत दीक्षित, शहर समन्वयक, सीबीएसई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें