फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा घंटे लेट पहुंची वैशाली एक्सप्रेस

Sat, 27 Aug 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पहली बार आई इलेक्ट्रिक ट्रेन। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार गोरखपुर रेलवे स्टेशन शुक्रवार को इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने वाला स्टेशन बन गया। नई दिल्ली से चलकर वैशाली एक्सप्रेस गोरखपुर पहुुंची तो स्टेशन पर उसका भव्य स्वागत हुआ। हालांकि इलेक्ट्रिक इंजन लगाकर भी ट्रेन के सवा घंटे लेट से पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन


वैशाली के पहुंचने के साथ ही बाराबंकी-छपरा रेलखंड के 424 किलोमीटर इलेक्ट्रिक इंजन युक्त ट्रेनों के संचालन की शुरुआत को अंतिम परिणति मिल गई। रेल विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद सीआरएस ने 23 अगस्त को बस्ती-डोमिनगढ़ रूट का निरीक्षण किया था। गुरुवार शाम को 12554 वैशाली एक्सप्रेस नई दिल्ली से विद्युत इंजन के साथ रवाना हुई थी। अब तक इस ट्रेन में लखनऊ में विद्युत इंजन हटा कर डीजल इंजन लगाया जाता था। वैशाली गोरखपुर स्टेशन पर सुबह 10:20 मिनट पर पहुंची, जबकि इसका निर्धारित समय सुबह नौ बजे है। अमित सिंह को दी गई भावभीनी विदाई पूर्वोत्तर रेलवे जीएम के सचिव अमित सिंह के प्रतिनियुक्ति पर विदेश मंत्रालय जाने पर शुक्रवार को महाप्रबंधक सभाकक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। अमित सिंह शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे से कार्यमुक्त किए गए। जीएम राजीव मिश्र ने कहा कि जीएमके सचिव का कार्य चुनौतीपूर्ण एवं कठिनाइयों से भरा होता है, जिसे अमित सिंह ने बखूबी निभाया। उन्होंने मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का कार्य भी पूरी जिम्मेदारी से साथ निभाया। अपर जीएमएसएल वर्मा ने कहा कि अपनी कार्य करने की क्षमता सभी के लिये अनुकरणीय है। वरिष्ठ उप जीएम पीएन राय ने कहा कि अपनी कार्यशैली से अमित सिंह अधिकारियों ही नहीं कर्मचारियों के बीच भी लोकप्रिय रहे। विदाई समारोह को धर्मेश खरे, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव, उप सचिव/गोपनीय जेबीएल श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। एडी अग्निहोत्री ने आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।  दिल्ली के लिए स्पेशल साप्ताहिक गाड़ी आगामी त्यौहारों के मद्देनजर रेलवे ने छपरा और दिल्ली के बीच एक जोड़ी साप्ताहिक विशेष गाड़ी नौ फेरों में चलाने का फैसला किया है। 05115 नंबर की छपरा-आनंद विहार टर्मिनस हर बुधवार 5, 12, 19, 26 अक्टूबर, 2, 9, 16, 23 एवं 30 नवंबर को छपरा से 4:30 बजे चलकर सीवान, थावे, तमकुही रोड, पड़रौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, मुरादाबाद होते हुए दूसरे दिन दोपहर 11 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 05116 नंबर की यह गार्ड़ी हर बृहस्पतिवार यानी  6, 13, 20, 27 अक्टूबर, 3, 10, 17, 24 नवंबर तथा एक दिसंबर को आनंद विहार टर्मिनस से दोपहर दो बजे चलकर तय रास्ते से दूसरे दिन सुबह 10 बजे छपरा पहुंचेगी। इस गाड़ी में साधारण श्रेणी के नौ, शयनयान श्रेणी के छह, एसी-3 के दो, वातानुकूलित-2 के एक कोच समेत कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें