कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार थाम रखी है। स्थिति यह है कि दिन के बजाए ट्रेन रात में पहुंच रही है। वहीं काफी देरी से चलने के कारण वैशाली समेत तीन ट्रेनें रद्द कर दी गईं।
शुक्रवार को भी कई ट्रेनें काफी देरी से गोरखपुर पहुंची। यहां आने वाली लगभग सभी महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 3 से लेकर 17 घंटे तक लेट रहीं। ऐसे में ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग समय से अपने गंतव्यों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, तो कई लोग अपना जरूरी काम भी नहीं कर पा रहे हैं।
यह ट्रेनें रही लेट
ट्रेन कितनी रही लेट
12553 वैशाली एक्सप्रेस निरस्त
11123 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस निरस्त
12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस निरस्त
12554 वैशाली एक्सप्रेस 17.08 घंटे
15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 16.17 घंटे
12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 14.34 घंटे
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 10.29 घंटे
12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस 10.35 घंटे
11124 ग्लालियर-बरौनी एक्सप्रेस 6.15 घंटे
12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 6.50 घंटे
11015 कुशीनगर एक्सप्रेस 3.33 घंटे
12542 एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस 3.03 घंटे