फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वैन से ‘उड़ान’ का हुआ लाइव टेलिकास्ट

Sat, 07 Jan 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
भाजपा द्वारा आयोजित उड़ान कार्यक्रम को टीवी पर केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने महिलाओं को संबोधित किया। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
भाजपा की ओर से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को ‘उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन एक साथ पूरे प्रदेश में किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया। इस कार्यक्रम का सीधा टेलिकास्ट वीडियो वैन से भी दिखाया गया। महानगर के कई स्थानों पर महिलाओं ने प्रसारण को देखा।
विज्ञापन


‘उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन मेरठ विश्वविद्यालय में किया गया। यहां स्मृति ईरानी ने महिलाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं पर अपने विचार रखे। ‘उड़ान’ एक टीवी सीरियल था जो महिलाओं में काफी लोकप्रिय था। इससे जोड़ते हुए आयोजन का नाम ‘उड़ान’ रखा गया। स्मृति ईरानी के साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह भी मौजूद थीं। उन्होंने भी महिलाओं के बीच अपनी बात रखी। कई स्थानों पर महिलाओं ने स्मृति ईरानी, स्वाति सिंह से सवाल भी किए, जिसका जवाब भी दिया गया। गोरखपुर महानगर में बाल शिक्षा मंदिर सुबास नगर जटेपुर में विद्यावती भारती के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तिवारीपुर में आयोजन हुआ जिसकी संयोजिका ममता पटेल थी। इसके अलावा पांच अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां पर महिलाओं ने लाइव टेलिकास्ट वीडियो वैन से देखा। कार्यक्रम में अन्नपूर्णा शुक्ला, अमिता गुप्ता, रंजूला रावत, रंजना सोनकर, आशा सिंह, रोहिनी श्रीवास्तव, कुसुम सिंह, अनीता रानी, सारिका श्रीवास्तव, ऊषा प्रकाश, अर्चना सिंह, ममता गुप्ता, उर्मिला गौड़, रीना गौड़, शिवानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें