फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गोरखपुर में हाईटेंशन तार से हादसा, मकान मालिक के बेटे समेत तीन की मौत

Fri, 13 Dec 2019 11:30 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
हाईटेंशन तार गिरने से मकान मालिक के बेटे समेत तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैंट इलाके के सिंघड़िया अशोका गैस गोदाम रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह 11:30 बजे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार से लोहे के ग्रिल में करंट उतर जाने से उसको पकड़े शिक्षक और दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में दो मजदूर घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने का एलान किया है। इसकी पुष्टि डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने की है। मुख्यमंत्री ने घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया है।

 
विज्ञापन

सिंघाड़िया गैस गोदाम के निकट हाईटेंशन तार गिरी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, आरपीएफ से रिटायर्ड ओमप्रकाश पांडेय के छोटे बेटे रजनीकांत की शादी मई 2020 में होनी है। वह केंद्रीय विद्यालय रांची में शिक्षक हैं। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में आवास का ऊपरी हिस्सा बनवाया जा रहा है।

बृहस्पतिवार को लोहे का ग्रिल लगाया जा रहा था। मकान में पहले से लगे ग्रिल को निकालकर मजदूर छत के ऊपर लगाने के लिए ले जा रहे थे। इस दौरान दो मजदूर बाहर और पूर्व सैन्य कर्मी के बडे़ बेटे दिवाकांत पांडेय (35) घर में अंदर की ओर से ग्रिल को पकड़े थे।

इसी बीच मकान से बिल्कुल करीब होकर गुजर रहे बिजली के तार से ग्रिल सट गया, जिससे बाहर खड़े मजदूर खोराबार के रामलखना निवासी शिव निषाद (40) और रामनगर करजहां निवासी कोइल (45) की मौके पर ही मौत हो गई। घर में अंदर के तरफ  ग्रिल को पकड़े दिवाकांत पांडेय, देवरिया के गौरीबाजार निवासी मजदूर अजय कुमार (26) और कुशीनगर के हाटा निवासी इरशाद (27) गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां दिवाकांत पांडेय की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें