एसडीएम हरैया दफ्तर में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हर्रैया तहसील में पिछले आठ दिनों से अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार चल रहा है। भारी विरोध के बीच शुक्रवार को एसडीएम ने वादों की सुनवाई की। शनिवार को विरोध प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओ ने एसडीएम के पक्ष में नारेबाजी करने पर एक व्यक्ति की पिटाई कर दी।
इसी बीच अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने पर वरिष्ठ अधिवक्ता ने एक लेखपाल को थप्पड़ जड़ दिया। नारेबाजी और मारपीट की घटनाओं के कारण तहसील में भारी तनाव है। संभावित हालातों के मद्देनजर एसडीएम हर्रैया ने भारी फोर्स बुला ली है।