पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद विजय मौर्य की पत्नी विजयलक्ष्मी को यूपी सरकार ने लिपिक पद नौकरी देगी। सोमवार को घर पहुंचे सलेमपुर तहसीलदार आवेदन पत्र देकर इसकी जानकारी दी। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शहीद की पत्नी को नियुक्ति पत्र मिलेगा। डीएम अमित किशोर के निर्देश पर तहसीलदार शहीद विजय मौर्य के गांव छपिया जयदेव पहुंचे।
रामायण मौर्य को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार विजयलक्ष्मी को किसी विभाग में लिपिक पद पर नौकरी देगी। कागजी कार्रवाई पूरा होने के बाद नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। तहसीलदार की बातों को सुनकर शहीद के पिता की आंखों में आंसू आ गया और सरकार को धन्यवाद बोले। इसके अलावा विपिन मौर्य के नेतृत्व में पहुंचे मौर्य समाज के लोगों ने शहीद के घरवालों को 82 हजार रुपये का सहायता दी। इस दौरान राजेश कुशवाहा, मंटू मौर्य, भीम सिंह मौर्य, शिवप्रकाश मौर्य, विजय प्रकाश मौर्य, पुरुषोत्तम मौर्य आदि मौजूद रहे।
शहीद के दरवाजे की सड़क निर्माण रुका
भटनी-उसका मार्ग से शहीद के दरवाजे तक जाने वाली सड़क निर्माण को रोक दिया गया है। ठेकेदार के बिना वजह बताए निर्माण कार्य रोकने पर ग्रामीणों ने सोमवार को इसकी शिकायत एसडीएम सलेमपुर से की। एसडीएम संजीव यादव ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।