फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर और सख्ती की तैयारी

Mon, 04 Jul 2016 08:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
ultrasound
विज्ञापन
पीसीपीएनडीटी एक्ट को लेकर अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर चल रह सख्ती अब और बढ़ाने की तैयारी है। कैंप दफ्तर पर एक्ट की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों का मानचित्र जांचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिस भी सेंटर का मानचित्र स्वीकृत नहीं है, उनके खिलाफ जीडीए कार्रवाई करे। 
विज्ञापन


बता दें कि शहर के तमाम नर्सिंग होम, हास्पिटल और अल्ट्रासाउंड सेंटर बिना मानचित्र स्वीकृति के ही चल रहे हैं। जीडीए के रिकार्ड में ही इनकी संख्या तकरीबन 80 है। इन्हें चिह्नित कर उनकी सूची तैयार किए दो साल का समय बीतने को है मगर अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जन जागरूकता लाने के लिये जिले में संचालित होने वाले अल्ट्रासाउंड  केंद्रों  के डॉक्टरों को जोड़ना जरूरी है। कहा कि ऐसे सभी सेंटरों के डाक्टरों का सेमिनार भी आयेाजित करके पीसीपीएनडीटी एक्ट को और प्रभावी बनाने के लिये उन्हें प्रेरित किया जाए। जिले में लड़के और लड़कियों की लिंगानुपात में काफ ी अंतर है इसलिए कन्या भ्रूण हत्या रोेकने के लिये लोगों को और संवेदनशील बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. एनके पांडेय, डॉ. विक्रांत अग्रवाल, फ ादर वर्गीश, एम. सुल्ताना, उषा दास समेत कई लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें