फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक साथ तीन तलाक सबसे बड़ा जुर्म’

Mon, 24 Oct 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
उलेमाओं में बैठक में तीन तलाक पर जिरह की। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के निकट स्थित ईदगाह के पास वीर अब्दुल हमीद स्मारक महाविद्यालय में रविवार को कई नामचीन उलेमा जुटे। मौका था तीन तलाक को लेकर जिरह का। उलेमा बोले, खुद इस्लाम तीन तलाक को जुर्म करार देता है। बैठक में इस्लाम को बुराइयों को रोकने वाला और मुल्क से मोहब्बत रखने वाला मजहब बताते हुए एक साथ तीन तलाक देने वाले को शरीयत की नजर से सबसे बड़ा मुजरिम बताया गया।
विज्ञापन


मौलाना मोअज्जम आबिद ने कहा कि इस्लाम में एक साथ तीन तलाक जुर्म है। एक साथ तीन तलाक देने वाला इंसान इस्लाम की नजर में बहुत बड़ा गुनहगार है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में मां के पैर के तले जन्नत मानी गई है लेकिन आज कुछ औरतें गैरों के बहकावे में आकर इस्लाम को बदनाम कर रही हैं। मौलाना शहाबुद्दीन कादरी ने कहा कि जो इस्लाम को नहीं मानेगा वह मुसलमान नहीं है। हिंदुस्तानी कानून हिंदुस्तान चलाने के लिए अगर लागू कर दिया जाए तो वही काफी है।

बैठक में उलमा शरीयत के मुताबिक तलाक पर खुलकर बोले। बताया कि पति-पत्नी चाहें तो भी उन्हें शरीयत में एक साथ तीन तलाक की इजाजत नहीं है। इस तरह की सूरत में उन्हें पहले समाज और घरवालों के सामने एक तलाक देना होता है। इसके बाद उन्हें रिश्ते सुधारने के लिए शरीयत में मोहलत दी गई है। इसके बाद भी दोनों के रिश्ते सामान्य न हों तो फिर समाज के सामने दो तलाक। इसके बाद भी दोनों को संभलने का मौका मिलता है। फिर भी अगर दोनों को लगे कि अब जिंदगी साथ न कट पाएगी तो उन्हें शरीयत तीन तलाक लेने की इजाजत देती है। शौहर हो या बीबी दोनों को इसका हक है।
विज्ञापन


इस दौरान हाफिज हदीश, प्रिंसिपल मौलाना फखरुद्दीन, हाफिज अख्तर रजा, मौलाना रईश, मौलाना खुर्शीद, हाफिज अतहर हुसैन समेत नौजवान घोषी कमेटी के सदस्य इरफान अली, नियाष अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें