प्रयागराज में कुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से रविवार को स्पेशल ट्रेनें रवाना हुईं। ये ट्रेनें मार्च तक तीर्थ यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाएंगी। मेला स्पेशल सभी स्टेशनों और हाल्ट स्टेशनों पर रुकेंगी। गोरखपुर से दो जोड़ी और भटनी से तीन जोड़ी मेला स्पेशल चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि मेल स्पेशल ट्रेनों का संचालन यात्रियों की उपलब्धता पर किया जाएगा।
गोरखपुर से दो जोड़ी मेला स्पेशल
गोरखपुर से झूसी के लिए दो मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। (07001) गोरखपुर-झूसी स्पेशल 2, 3 व 5 फरवरी को गोरखपुर से 8.45 बजे चलेगी। (07005) गोरखपुर-झूसी स्पेशल 1, 2 एवं 4 फरवरी को गोरखपुर से शाम 4.55 बजे चलेगी। वापसी में (07004) झूसी-गोरखपुर स्पेशल 2, 4 व 5 फरवरी को झूसी से 5.10 बजे तथा (07006) झूसी-गोरखपुर स्पेशल 2, 4, 5 व 6 फरवरी को झूसी से चलेगी।
भटनी से झूसी तीन स्पेशल ट्रेनें
(06001) भटनी-झूसी स्पेशल 1, 2, 3 और 5 फरवरी को भटनी से तीन बजे चलेगी। (06003) भटनी-झूसी स्पेशल 2, 3 व 5 फरवरी को भटनी से 10.15 बजे चलेगी। (06007) भटनी-झूसी स्पेशल 1, 2, 4 व 5 फरवरी को भटनी से 23.30 बजे चलेगी। वापसी में (06004) झूसी-भटनी स्पेशल 2, 4, 5 व 6 फरवरी को झूसी से 10.40 बजे चलेगी। (06006) झूसी-भटनी स्पेशल 1, 2, 4 व 5 फरवरी को झूसी से दोपहर 2.20 बजे चलेगी। (06008) झूसी-भटनी स्पेशल 2, 4 व 5 फरवरी को झूसी से रात 11.25 बजे चलेगी।