फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीओपी में दिया जाएगा 2000 करोड़ का लोन, सरकार की योजनाओं संबंधी जागरूकता से खत्म होगा भ्रष्टाचार

Mon, 14 Jan 2019 12:42 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव समापन में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जानने के लिए लोगों को जागरूक होना बहुत जरूरी है। इसी जागरूकता की वजह से भ्रष्टाचार पर भी लगाम लग सकती है। ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत छोटे शिल्पकारों को करीब 2000 करोड़ का लोन दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि गोरखपुर महोत्सव सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का माध्यम भी बनना चाहिए। इस दौरान उन्होंने महोत्सव की पत्रिका ‘अभ्युदय’ का भी विमोचन किया। साथ ही महोत्सव में लगे शिल्प मेले के स्टॉलों का भ्रमण कर लगाए गए उत्पादों की जानकारी ली।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए स्वरोजगार के लिए लोन भी दिया जा रहा है। उन्होंने लोन लेकर स्वरोजगार करते हुए कहा कि कम पूंजी से रोजगार करने में रिस्क भी कम रहता है। प्रदेश सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।

- महोत्सवों में स्थानीय लोक संस्कृति को दिया जा रहा है बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले महोत्सवों में हॉलीवुड और बॉलीवुड के कलाकारों की प्रस्तुतियों पर जोर रहता था, लेकिन अब स्थानीय कलाकारों को तरजीह दी जा रही है। गोरखपुर महोत्सव में भी काफी संख्या में स्थानीय कलाकारों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह कार्यक्रम युवाओं के लिए प्रेरणादायक साबित होगा।
विज्ञापन


- स्वच्छता के मामले में गोरखपुर की छवि बदलने की जरूरत
सीएम योगी ने कहा कि स्वच्छता के मामले में गोरखपुर की छवि काफी खराब है। सड़क के अलावा अक्सर लोग नालियों में कूड़ा कचरा फेंक देते हैं। इससे शहर में जगह-जगह गंदगी नजर आती है। ऐसे में लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक होना होगा। यह न सिर्फ हरेक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य भी है।  

- अगले साल से गोरखपुर में हों तीन आयोजन: अवनीश अवस्थी
अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि पर्यटन के लिहाज से प्रदेश की स्थिति काफी बेहतर हो गई है। बौद्ध सर्किट के लिए 60 करोड़ रुपये खर्च किया जा रहा है। राम प्रसाद बिस्मिल शहीद स्थल को भी पर्यटन के नक्शे पर लाया जाएगा। उन्होंने अगले साल से गोरखपुर में महोत्सव जैसे तीन आयोजन कराने का आह्वान किया। उन्होंने सुझाव दिया कि गोरखपुर में लिटरेचर फैक्टिवल तथा एडवेंचर स्पोर्ट्स एवं वाटर स्पोर्ट्स कार्यक्रम आयोजित हों। 

- महोत्सव में 220 स्थानीय कलाकारों ने दी प्रस्तुति
महोत्सव के दौरान जहां पिछली बार 150 स्थानीय कलाकारों को मौका मिला था, वहीं इस बार 220 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कमिश्नर अमित गुप्ता ने बताया कि महोत्सव में ग्रामीण क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों के करीब 50 हजार बच्चों ने भागीदारी की। बाल फिल्म महोत्सव के दौरान 4500 बच्चों को फिल्म दिखाई गई। पिछली बार जहां 8000 क्षमता का पंडाल बनाया गया था, इस बार 15 हजार क्षमता वाला पंडाल बनाया गया था। 

- झलकियां
महोत्सव में सीएम के साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सीएम योगी जब स्टालों का निरीक्षण करने पहुंचे तो सीएम को अपने बीच पाकर लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान सीएम ने कुछ बच्चों को बुलाकर फोटो भी खिंचवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें