रेलवे ने त्योहार में चलाईं दो स्पेशल ट्रेनें
गोरखपुर। दीवाली व छठ में यात्रियों की होने वाली भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने दो स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे त्योहार में यात्रियों की घर वापसी की राह आसान होगी। दोनों ही ट्रेनें यात्रियों के लिए बेहतर विकल्प बन सकती हैं।
नई दिल्ली-दरभंगा वातानुकूलित स्पेशल 18 अक्तूबर से
(04406) नई दिल्ली-दरभंगा वातानुकूलित स्पेशल 18 अक्तूबर को नई दिल्ली से शाम 7.25 बजे चलकर मुरादाबाद दूसरे दिन लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर से सुबह 9.40 बजे छूटकर देवरिया सदर, छपरा, हाजीपुर के रास्ते दरभंगा शाम 7.15 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04405 दरभंगा-नई दिल्ली वातानुकूलित स्पेशल 19 अक्तूबर को दरभंगा से रात 8.55 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 5.20 बजे छूटकर नई दिल्ली रात 10.10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 14 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे।
आनंद विहार-कटिहार स्पेशल 23 से
(04052) आनंद विहार टर्मिनस-कटिहार स्पेशल ट्रेन 23, 26, 29 अक्तूबर एवं 01 नवंबर को आनंद विहार टर्मिनस से रात 11.45 बजे चलकर गाजियाबाद, मुरादाबाद से दूसरे दिन बस्ती, गोरखपुर, सीवान, छपरा नवगछिया के रास्ते कटिहार 12.45 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04051 कटिहार-आनन्द विहार टर्मिनस स्पेशल 24, 27, 30 अक्तूबर एवं 02 नवंबर को कटिहार से रात 8 बजे चलेगी और दूसरे दिन आनंद विहार टर्मिनस रात 11.00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण श्रेणी के 06, शयनयान से 11 तथा एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 19 कोच लगाये जाएंगे।
तीन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे
गोरखपुर। त्योहार में हुई भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में 12 अक्तूबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से, 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में 11 अक्तूबर कोे गोरखपुर से तथा 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 12 अक्तूबर को पनवेल से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
पुणे-गोरखपुर स्पेशल का नंबर बदला
गोरखपुर। पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (01453) का नंबर एवं किराया मध्य रेलवे ने बदल दिया है। इसके अनुसार (01453) पुणे-गोरखपुर स्पेशल (81453) सुविधा स्पेशल के रूप में चलाई जाएगी।