फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के लिए दो और ने विधायकी छोड़ने की पेशकश की

Wed, 22 Mar 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के लिए विधायकी छोड़ने वालों की होड़ सी मच गई है। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विपिन सिंह और पिपराइच विधानसभा क्षेत्र से महेंद्र पाल सिंह ने मुख्यमंत्री से गुजारिश की है कि वे उनके विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ें। इसके लिए वह विधायक पद से स्वेच्छा से इस्तीफा देने को तैयार हैं। विपिन और महेंद्र पाल, दोनोें ही पहली बार चुनाव लड़कर विधायक बने हैं। इसके पहले सोमवार को कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र से छठीं बार विधायक बने फतेह बहादुर सिंह ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर उनके लिए सीट छोड़ने की मंशा जाहिर की थी। वह 2012 में एनसीपी से चुनाव लड़कर विधायक बने थे और बसपा शासन में मंत्री भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


विपिन ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी मौजूदा समय में लोकसभा के सदस्य हैं। उप्र के लोगों की रहनुमाई के लिए उन्हें जल्द ही विधानसभा सदस्य बनना है। योगी की बदौलत ही वह विधायक बने। ऐसे में उनकी व ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की जनता की इच्छा है कि महंत उनके क्षेत्र से चुनाव लड़ें। वहीं महेंद्र पाल सिंह ने कहा है कि पिपराइच विधानसभा, गोरखपुर संसदीय क्षेत्र के तहत आती है इसलिए उनकी इच्छा है कि वे पिपराइच से विधायक बनकर प्रदेश का नेतृत्व करें। अगर ऐसा हुआ तो क्षेत्र की जनता के साथ ही वह भी गौरवान्वित महसूस करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें