बुद्धिसागर मिश्रा,सुधीर मिश्रा, रघुबंस मिश्रा, रामकेवल चौरसिया, विनोद मिश्रा, जयप्रकाश तिवारी, सुभाष मिश्रा, अवध बिहारी मिश्रा, विश्वनाथ शर्मा, प्रेम भास्कर शर्मा, अवनीश मिश्रा ललई यादव, जमलू यादव, विश्वनाथ यादव, चंद्रभास्कर मिश्रा, सत्यप्रकाश मिश्रा इत्यादि तमाम किसानों की फसल बर्बाद हो गई। इन किसानों ने बताया कि हर साल जब हम लोग गेहूं की फसल उगा लेते हैं तो किसी भी समय नहर का पानी आ जाता है और हमारी फसल बर्बाद हो जाती है। वहीं धान के समय में यह नहर पानी देने में सक्षम नहीं रहती है। उक्त संबंध के उपजिलाधिकारी खजनी गौरव श्रीवास्तव का कहना है कि अभी हमको भी सूचना मिली है हम तत्काल पहले नहर जहां से कटी उसको सही करवाने के लिए कह चुके हैं और जहां से पानी आ रहा है वहां से पानी का प्रेशर कम करवा रहे हैं।