अपराजिता अभियान के तहत छात्राएं आत्म रक्षा की ट्रेनिंग लेते हुईं
- फोटो : अमर उजाला
स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर की खिलाड़ियों ने कार्यशाला में छात्राओं को आत्रक्षा के प्रति जागरुक किया। सभी ने पहले खुद करके दिखाया, फिर उन्हें ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों में पिछले माह थाईलैंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रियंका कुमारी, रजत पदक विजेता रिया कन्नौजिया के अलावा दीक्षा शर्मा, साक्षी मिश्रा, प्रतीक्षा तिवारी, पिंकी यादव, तन्नू वर्मा, तूषिका वर्मा, सारिका वर्मा प्रसिद्धि यादव, तूलिका पांडेय, रिया पांडेय शामिल रहीं। जनपद में ताइक्वांडो की नर्सरी तैयार करने वाले प्रशिक्षक गिरीश सिंह की देखरेख में यह खिलाड़ी कई स्टेट व नेशनल प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रोशन कर रही हैं।
सेल्फ डिफेंस की जानकारी सामान्य उपयोग में आने वाली चीजों के जरिए दी गई। और भी जगहों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर आत्म सुरक्षा के प्रति छात्राओं को जागरूक करना चाहिए।
- श्रेया।
स्टेडियम के ताइक्वांडो की खिलाड़ियों का एक्शन, मूवमेंट सहित सेल्फ डिफेंस की तकनीक ने खूब प्रभावित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम ने आत्मविश्वास बढ़ाया है।
-सोनम सिंह।
विपरीत परिस्थितियों में अपने को कैसे सुरक्षित रखा जाए, इसके विभिन्न तकनीकों से रूबरू होने का मौका मिला। छात्राओं को प्रतिदिन ऐसी स्थिति से गुजरना पड़ता है। अब उसका मजबूती से सामना करेंगे।
- श्रेया यादव।
हेयर क्लिप, मुक्के, पानी की बोतल, पेन आदि से भी अपनी रक्षा कर सकते हैं, यह आज पता चला। हार्ट अटैक की स्थिति में उस व्यक्ति के लिए तत्काल क्या सहायता कर सकते हैं, यह भी जानने को मिला।
- श्रेया दुबे।