फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाते दो किसानों को एसडीएम ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में पराली (कटी फसल के ठूंठ और पुआल) जलाने वालों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को सहजनवां की एसडीएम सरनीत कौर ब्रोका ने पाली क्षेत्र के समधिया के पास खेत में पराली जलाते दो किसानों को पकड़ा। प्रशासन अब दोनों किसानों को जुर्माने की नोटिस देने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम को किसी ने पराली जलाए जाने की सूचना दी। एसडीएम समधिया के पास पहुंची और दो किसानों को पराली जलाते देखा। उन्होंने मातहतों से दोनों को पकड़वाकर पूछताछ की। एसडीएम ने फिर ऐसा होने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी। एसडीएम ने बताया कि लेखपाल से सर्वे कराकर दोनों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बढ़ते प्रदूषण से बेफिक्र लोग खेतों में पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। कंबाइन से धान की फसल कटवाने के बाद अवशेष को खेतों में ही फूंक दिया जा रहा है। सहजनवां-बखिरा मार्ग के किनारे नहर चौराहे से जोगिया के बीच, और रितहुआखोर से पटना के बीच में कई जगहों पर खेतों में पराली जलाई गई है। इससे इन जगहों पर धुंध दिखी। सहजनवां की एसडीएम सरनीत कौर ब्रोका का कहना है कि जहां सूचना मिल रही है, वहां लेखपालों को भेजकर सर्वे कराया जा रहा है। पराली जलाने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें