फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथ जलीं पति-पत्नी की चिता

विज्ञापन
विज्ञापन
साथ जलीं पति-पत्नी की चिता
विज्ञापन

रात में पत्नी और अंत्येष्टि के वक्त सुबह पति चल बसे थे
अमर उजाला ब्यूरो
जटहां बाजार (कुशीनगर)। चिरगोड़ा गांव में सोमवार देर रात 60 वर्षीया महिला की मौत हो गई। मंगलवार को उनकी चिता सजाई जा रही थी, इसी बीच सदमे से पति की भी मौत हो गई। दोपहर बाद गंडक नदी के जटहां घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

चिरगोड़ा गांव के रेखई कुशवाहा (65) कुछ समय से बीमार थे। पत्नी दुखनी उनकी देखरेख में लगी थीं। सोमवार की रात अचानक दुखनी की हालत बिगड़ी और मौत हो गई। सुबह उनके अंतिम संस्कार के लिए गांव के लोग जटहां घाट पर गए थे, जबकि बीमार रेखई घर पर ही थे। इसी बीच सुबह करीब 10 बजे तबीयत बिगड़ने पर उनकी भी मौत हो गई। घाट पर जब लोगों को जानकारी हुई तो वे सन्न रह गए। कुछ लोग घाट से लौटे और रेखई का भी शव लेकर पहुंचे। वहां दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें