फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर मान गईं दो डॉक्टर, ड्यूटी पर पहुंचीं

Mon, 11 Jan 2016 08:43 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
काफी समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे महिला अस्पताल में हेल्थ पोस्ट की दो डॉक्टरों ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। इनमें से एक डॉ. रेनू सुमन ने सोमवार को ओपीडी में मरीजों की जांच भी की, जबकि दूसरी डॉ. शादाब परवीन मंगलवार से ओपीडी देखेंगी। उधर स्वास्थ्य केंद्रों की चार डॉक्टरों के अभी तक अस्पताल न पहुंचने पर कार्रवाई के लिए एसआईसी ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


205 बेड वाले महिला अस्पताल में स्त्री व प्रसूती रोग विशेषज्ञ के छह पद खाली हैं, जबकि तीन डॉक्टर लंबे समय से मेडिकल लीव पर हैं। ऐसे में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए सीएमओ ने हेल्थ पोस्ट की छह डॉक्टरों तैनाती की थी, लेकिन सभी ने ड्यूटी करने से इन्कार कर दिया था। अब काफी प्रयास के बाद और रात में इमरजेंसी ड्यूटी से छूट मिलने पर दो डॉक्टर सोमवार को अस्पताल पहुंचीं।

इस बीच आदेश के बाद भी पिपराइच और सहजनवां स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टरों के ड्यूटी पर न पहुंचने पर एसआईसी ने प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर कार्रवाई के लिए कहा है। अस्पताल में ड्यूृटी ज्वाइन करने के लिए इन डॉक्टरों को दो दिन की मोहलत दी गई थी। ऐसा न करने पर उन्हें सस्पेंड करने की चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी ये डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन


छुट्टी पर चल रहीं डॉक्टरों की जांच करेगा बोर्ड
गोरखपुर। महिला अस्पताल में लंबे समय से छुट्टी पर चल रहीं डॉक्टरों की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने की सिफारिश की गई है। एसआईसी डॉ. नीना त्रिपाठी ने बताया कि डॉ. सुरभि श्रीवास्तव और डॉ. निशा गुप्ता सितंबर 2014 से ही छुट्टी पर हैं, जबकि डॉ. ऋचा मिश्रा दिसंबर 2014 से अवकाश पर हैं। इन सभी की सेहत जांचने के लिए सीएमओ को पत्र लिखकर मेडिकल बोर्ड गठित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें