फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में लगेगी बॉडी स्कैनर मशीन

Mon, 11 Jan 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जेल में अब आपत्तिजनक वस्तुएं और मोबाइल फोन ले जाना आसान नहीं होगा, क्योंकि शासन ने गोरखपुर की जेल में बॉडी स्कैनर मशीन लगाने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में यह मशीन प्रदेश की जिन 20 जेलों में लगेगी, उनमें गोरखपुर भी शामिल है। इस मशीन के लग जाने के बाद बंदी रक्षकों का काम बेहद आसान हो जाएगा। साथ ही संदिग्ध वस्तुएं भी अंदर नहीं जा सकेंगी।
विज्ञापन

जेल की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता करने के लिए शासन बॉडी स्कैनर मशीन लगाने का आदेश दिया है। दो महीने के अंदर जेल की गेट के अंदर यह मशीन लग जाएगी। जेल में बंद बंदियों की तरफ से आए दिन धमकी देने, रंगदारी मांगने के मामले सामने आते रहते हैं। स्कैनर मशीन लग जाने के बाद मोबाइल से लेकर चिप तक का पता गेट पर ही चल जाएगा। मुलाकाती अगर चोरी से कोई सामान अंदर ले जा रहे हैं तो वह भी पकड़ में आ जाएगा।
विज्ञापन

कोट
शासन से बॉडी स्कैनर मशीन लगाने का निर्देश शासन से आया है। इससे बंदी रक्षकों का काम आसान हो जाएगा। संदिग्ध वस्तुओं के अंदर जाने पर भी रोक लगेगी।
- एसके शर्मा, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें