पीपीगंज कस्बा स्थित संस्कृत पाठशाला के पास रविवार की सुबह युवक की लाश मिली। शरीर पर चोट का निशान होने के साथ ही हाथ और पैर में सीमेंट लगा था। सहजनवां में फोरलेन पर जीरो प्वाइंट के पास युवक की लाश मिली। उसके शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे। पुलिस शव के शिनाख्त की कोशिश में जुटी है।
पीपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार रविवार की शाम पांच बजे पीपीगंज में संस्कृत पाठशाला के पीछे बने टीनशेड में गांव के लोगों ने एक 35 वर्षीय युवक का शव देखा। नीले रंग की जींस पैंट, काले चेकदार शर्ट पहने युवक के हाथ और पैर में सीमेंट लगा था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार सुबह फोरलेन पर जीरो प्वाइंट के पास लोगों ने 25 वर्षीय युवक की शव सड़क किनारे पड़ा देखा। युवक के शरीर पर कपड़े नहीं थे।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने की कोशिश में जुटी है।