फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिया के नीचे दबने से दो किशोरों की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
अहिरौली बेलवा बैरिया में ताजिये से दबकर किशोरों की मौत की सूचना पर पहुंचे एसडीएम और एसओ । - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
ताजिया के नीचे दबने से दो किशोरों की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बेलवा बैरिया गांव का मामला
तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, एसडीएम मौके पर पहुंचे
यहां तालाब में दफन होता है ताजिया, दफन करने के कुछ देर बाद वहीं नहा रहे थे किशोर
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा/अहिरौली बाजार(कुशीनगर)। मंगलवार की देर शाम अहिरौली बाजार थाने के गांव बेलवा बैरिया में ताजिया दफन करने के कुछ देर बाद तालाब में नहाते समय ताजिया के नीचे दबने से दो किशोरों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर किया गया है। इस घटना से गांव समेत आसपास के गांवों में कोहराम मच गया। कप्तानगंज एसडीएम समेत कई अफसर व पुलिस फोर्स मौके पर हैं।
विज्ञापन

बेलवा बैरिया के लोगों ने जुलूस निकाल ताजिया गांव के बाहर तालाब पर ले गए। गांव के लोगों के अनुसार तालाब में ताजिया दफन करने के बाद लोग अपने घरों को लौट रहे थे। वहां मौजूद कुछ किशोर तालाब में नहाने लगे। उसी बीच ताजिया पलटने से पांच किशोर नीचे दब गए। शोर सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने ताजिए को उठाकर किशोरों को बाहर निकाला। राज (12) पुत्र अनिरुद्ध व अरमान (14) पुत्र मुशाहिद की मौत हो गई थी। सहजादे अली (16) पुत्र विस्मिल्लाह, रूमान अली (13) पुत्र बसारत और बल्लू पुत्र गोमल गंभीर रूप से घायल थे। दो को कप्तानगंज जबकि एक को पिपराइच स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। तीनों घायलों को डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर एसडीएम कप्तानगंज अनवर रशीद फारुखी व एसओ अहिरौली बाजार मृत्युंजय सिंह मौके पर पहुंचे और अफसरों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें