भारत नेपाल सीमा सोनौली के सरहदी गांव फरेंदी तिवारी के बाजार में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने बाइक सवार दो युवकों के पास बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ हेरोइन बरामद किया है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब अस्सी लाख रुपये बताया जा रहा है।
बुधवार की देर शाम भारत नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कोतवाली क्षेत्र के फरेंदी तिवारी गांव के बाजार में एसएसबी और पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रही थी l इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक नेपाल जा रहे थेl पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो टीम को चकमा देकर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया l जांच में दोनो युवकों की जेब से अलग-अलग कुल 77 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। जिसके बाद दोनो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया l
कोतवाल विजय राज सिंह ने बताया कि एंथोनी एडम, निवासी वार्ड नं 12 सिद्धार्थनगर नौतनवा और बलविंदर सिंह, निवासी वार्ड नं 23 लोहिया नगर नौतनवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।