बसपा ने सदल प्रसाद को बांसगांव से बनाया प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
बांसगांव लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी ने सदल प्रसाद को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने इस संसदीय सीट से दूधराम का टिकट काटकर सदल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
बता दें कि सदल प्रसाद बसपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं और वह पिछला लोकसभा चुनाव भी इसी सीट से लड़े थे और दूसरे स्थान पर रहे थे।