फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से हुई थी इलेक्ट्रीशियन की मौत, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिटाई से हुई थी इलेक्ट्रीशियन की मौत, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर। इलाके के अलहदादपुर में इलेक्ट्रीशियन मोहसिन की मौत पिटाई से हुई थी। पुलिस की जांच में तीन आरोपियों का नाम सामने आया था। दो को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान अलहदादपुर निवासी बेतियाहाता, रीड साहब धर्मशाला निवासी शनि चौहान और बाबू राम शर्मा के रूप में हुई।
सीओ कैंट बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के असरगंज निवासी महबूब अहमद का बेटा मोहसिन उर्फ महफूज अहमद 27 अगस्त की शाम को अपने सहयोगी आकाश उर्फ गुड्डन के साथ अलहदादपुर स्थित देशी शराब की दुकान पर गया था। शराब पीकर वापस लौटते समय दुकान से आगे गली में कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी रितेश उर्फ अंगद रावत को धक्का लग गया। इस पर वह उनसे विवाद करने लगा। इस बीच रितेश के दो अन्य शनि चौहान और बाबू राम शर्मा मौके पर पहुंचे। रितेश, बाबूराम, शनि मिलकर मोहसिन व आकाश उर्फ गुड्डन को मारने लगे। इसी दौरान मोहसिन का सिर दीवार से टकरा दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। शनि मूलरूप से बशारतपुर, शाहपुर और बाबू राम श्यामदेउरवा महराजगंज का स्थानीय निवासी हैं। दोनों रीड साहब धर्मशाला के पास किराए के मकान में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में आकाश नहीं था शामिल
पुलिस ने तहरीर के आधार पर जो केस दर्ज किया था उसमें आकाश नाम के युवक पर भी केस दर्ज किया गया था लेकिन जांच में उसकी भूमिका नहीं पाई गई और उसका नाम पुलिस ने केस से बाहर कर दिया है। पुलिस पहले उसे ही आरोपी मान रही थी। पुलिस का मानना था कि शराब पीने के दौरान विवाद में आकाश ने ही हमला कर मोहसिन को मार दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें