फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पशु तस्कर गए जेल, छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
छह पशु तस्करों पर केस, दो जेल भेजे गए
विज्ञापन

भटहट/गुलरिहा। गुलरिहा पुलिस ने दो पशु तस्करी के आरोप में कुशीनगर के सेेखवनिया निवासी बाबू आलम और गुलरिहा के भटहट निवासी इस्माइल को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों जेल भेज दिए गए। इस मामले में पुलिस ने कुशीनगर के बसहिया निवासी मुजाहिद अली, सिराज अहमद, गुलरिहा के बड़हरिया निवासी मल्लू और अनवर पर गोवध निवारण अधिनियम और हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

भटहट चौकी इंचार्ज विनोद सिंह शुक्रवार रात 12 बजे पशुओं की तस्करी की सूचना पर घेराबंदी करने पहुंचे। उसी दौरान कस्बे के दलाल चौराहे पर एक पिकअप दिखी। रोकने के प्रयास पर चालक ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। पीछा करने पर तस्कर पत्थर चलाने लगे। सिपाही दीपक घायल हो गए। उनके पैर में चोट लगी। तीन किलोमीटर पीछा कर पुलिस ने गाड़ी रोकी। एक तस्कर गाड़ी से कूदकर फरार हो गया था। दूसरा पानी में कूद गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने रविवार की सुबह दूसरे तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर छह पशुओं को मुक्त कराया था। पुलिस ने विदेशी मुद्रा भी बरामद की है। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें