फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर भड़के ग्रामीण, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में वृद्ध की मौत के बाद हाईवे जाम
विज्ञापन

बड़हलगंज (गोरखपुर)। अंबेडकर चौराहे के पास रविवार की सुबह 7:30 बजे बस की चपेट में आने से रामसनेही यादव (62) की मौत के बाद उग्र हुए लोगों ने गोरखपुर-वाराणसी हाईवे को जाम कर दिया। सड़क पर दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। करीब एक घंटे के बाद आवागमन शुरू कराया जा सका।
भैसवली गांव के महुलिया खजुहा निवासी रामसनेही यादव सुबह साढ़े सात बजे दूध देने के लिए अपने घर से निकले हुए थे। वह अंबेडकर चौराहे पर पहुंचे थे कि निजी बस की चपेट में आ गए। लोग उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां डॉक्टर ने रामसनेही को मृत घोषित कर दिया। इससे नाराज लोगों ने बाछेपार हनुमान मंदिर के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया। उधर मौका पाते ही चालक बस लेकर फरार हो गया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लोग बस चालक को हिरासत में लेने की मांग पर अडे़ रहे। साढ़े आठ बजे के करीब पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
कीचड़ में फिसलकर बाइक से गिरे बुजुर्ग की मौत
उरुवा बाजार। बेलघाट इलाके के जितवारपुर निवासी रामबेलास चौधरी (90) की बाइक से गिरने से मौत हो गई। रामबेलास चौधरी नाती के साथ बाइक से उरुवा बाजार खून की जांच कराने जा रहे थे। शाहपुर बेलाव में सड़क पर कीचड़ में बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिर गए। सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गए। परिवार के लोग इलाज के लिए गोरखपुर ले जा रहे थे। रास्ते मे ही रामबेलास की मौत हो गई। बाइक पर बैठे दोनों लोग हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें