फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान 6  डिग्री, सीजन का सबसे ठंडा दिन 

Wed, 03 Jan 2018 01:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
ठंड से कांपे लोग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोहरा कम हुआ। धूप भी निकली, लेकिन पश्चिम की ओर से चलने वाली हवाओं की रफ्तार बढ़ने से मंगलवार को पारा लुढ़ककर इस सीजन के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को तापमान और नीचे आएगा। 
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री के आसपास बना हुआ था। मंगलवार को तापमान करीब चार डिग्री लुढ़ककर छह डिग्री पर पहुंच गया। ऐसे में मंगलवार सीजन का अभी तक का सबसे सर्द रहा। आलम यह कि गर्म कपड़े पहनने के बावजूद बंद कमरे मेें भी लोगों की कंपकंपी छूटती रही। दोपहर में धूप निकलने के बावजूद सिहरन का एहसास बना रहा।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ओर से बर्फीली हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही पूर्वी उत्तरप्रदेश और बिहार के ऊपर करीब 5000 फीट की ऊंचाई पर हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इन वजहों से तापमान तेजी से नीचे गिरा है। बुधवार को तापमान में और गिरावट आने की संभावना है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें