फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली पर ट्रक चालकों ने फोरलेन किया जाम

Sat, 20 Aug 2016 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
ट्रक चालकाों ने जाम लगाया
विज्ञापन
एआरटीओ प्रवर्तन पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए शनिवार को ट्रक चालकों ने खोराबार में फोरलेन बाईपास पर जाम लगा दिया। चालकों का हंगामा देख चेकिंग कर रहे एआरटीओ भाग गए। मौके पर पहुंचे एसओ खोराबार ने चालकों को समझाकर जाम हटवाया। इसके कारण चार घंटे तक फोरलेन पर आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन


जगदीशपुर, खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार, एआरटीओ प्रवर्तन संदीप कुमार पंकज शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे रामनगर-कड़जहां में कुशीनगर से लखनऊ जाने वाली लेन में चेकिंग कर रहे थे। इसके कारण फोरलेन पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। करीब 12:30 बजे कागज लेकर पहुंचे ट्रक चालकों ने एआरटीओ पर बदसलूकी और रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। चालकों ने ये भी आरोप लगाया कि सब कुछ सही होने के बाद भी उनके कागज को कब्जे में ले लिया गया। जानकारी होने पर 50 की संख्या में ड्राइवर और हेल्पर मौके पर जुट गए और फोरलेन पर ट्रक खड़ा कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। स्थिति बेकाबू होने पर एआरटीओ मौके से भाग निकले।

जाम की जानकारी होने पर पहुंचे एसओ खोराबार ने ट्रक चालकों को समझाने का प्रयास किया। घटना की सूचना चालकों ने ट्रक मालिक को भी दी। ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम को मामले की जानकारी दी तो उन्होंने फोन पर ही कार्रवाई का भरोसा देकर एसओ खोराबार से भी बात की। एसओ ने चालकों को कागज वापस दिलाने का भरोसा देकर शाम 4:30 बजे जाम खत्म कराया।  20 मिनट तक जाम में फंसे मंत्री और विधायक जाम में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री और कुशीनगर के एक विधायक का काफिला भी फंस गया। सुरक्षाकर्मियों ने ट्रक चालकों को मनाने का प्रयास किया लेकिन वे मंत्री के सामने ही प्रदेश सरकार और प्रशासन के  खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बाद में समझाने पर मंत्री और विधायक के काफिले को जाने दिया। करीब 20 मिनट तक दोनों जाम में फंसे रहे। 
विज्ञापन


वसूली का आरोप गलत है। मैं नियमानुसार फोरलेन पर चेकिंग कर रहा था। 15 गाड़ियों का चालान भी किया। हेलमेट लगाकर बाइक से पहुंचा एक युवक जो खुद को मीडियाकर्मी बता रहा था, ने मामले को तूल देकर जाम लगवा दिया। अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

- संदीप कुमार पंकज, एआरटीओ प्रवर्तन 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें