फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी से मैट तक पहुंचने की दिखी ललक

Thu, 20 Apr 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिले के‌ लिए कुश्ती का ट्रायल देते प्रति‌भागी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में बुधवार को दाखिले के लिए कुश्ती का मुख्य ट्रायल लिया गया। इस दौरान बालक और बालिका वर्ग में कुल मिलाकर 118 खिलाड़ियों को बुलाया गया था, जिसमें 109 खिलाड़ी शामिल हुए। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों के अंदर मिट्टी से मैट तक पहुंचने की ललक नजर आई। बारी-बारी से हर खिलाड़ी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को धूल चटाकर चयन की उम्मीदों को पक्का किया।
विज्ञापन


सुबह 8 बजे से फिजिकल टेस्ट में 100 मीटर, 800 मीटर, स्टैंडिग ब्राड जंप, मेडिसन बाल थ्रो, शटल रन की बाधाओं को खिलाड़ियों ने पार कर गेम टेस्ट के लिए अपना स्थान पक्का किया। इसके बाद सात भार वर्गो में दोपहर से शुरू हुए गेम टेस्ट में प्रतिभागियों ने तकनीक और बेहतर स्किल का अनूठा संगम दिखाकर प्वाइंट अर्जित किए। इन खिलाड़ियों के बीच जोर आजमाइश गुरुवार को भी जारी रहेगी। निर्णायकों में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के डॉ. हरिराम यादव, मऊ के राजनारायण पटेल और स्पोर्ट्स कॉलेज के रामाकांत आदि खेल अधिकारी मौजूद थे।

बालकों में है कड़ा मुकाबला
स्पोर्ट्स कॉलेज में बालकों की 15 सीटों के लिए 90 खिलाड़ियों को ट्रॉयल के लिए बुलाया गया है, जिसमें 85 शामिल हुए। यानि एक सीट पर करीब 6 उम्मीदवारों के बीच प्रतिस्पर्धा है। वहीं बालिकाओं की 5 सीटों के लिए 28 को बुलाया गया है, जिसमें 24 ने हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें