फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल में तीमारदारों का बवाल

Thu, 20 Apr 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मरीज से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शहर के एक निजी अस्पताल में बुधवार को इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तीमारदारों ने बवाल कर दिया। उनका आरोप था कि पहले तो डॉक्टर ने इलाज में कोताही बरती और दोबारा ऑपरेशन करने के नाम पर रकम की डिमांड की। मामला बढ़ता देख किसी ने सूचना 100 नंबर पर दे दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन


गगहा इलाके के बेलपुर निवासी जनार्दन सिंह के बेटे राहुल सिंह एक नवंबर 2016 को सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इसमें उनका दाहिना पैर फैक्चर हो गया था। घरवालों ने उन्हें अग्रवाल हड्डी रोग चिकित्सालय में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद ऑपरेशन करने की सलाह दी थी। घरवालों का आरोप है कि पैर में प्लेट लगाने के लिए पहले उनसे 50 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद जब मरीज डिस्चार्ज हुआ तो उनसे दवा व बेड चार्ज के नाम पर 1 लाख 50 हजार रुपये और लिए गए। 

सुबह टहलते समय टूट गई प्लेट
राहुल ने बताया कि वह डॉक्टर की सलाह पर पैर का एक्सरे कराकर उन्हें रिपोर्ट दिखाते रहे। बुधवार सुबह वह छड़ी के सहारे घर के बाहर टहल रहे थे, अचानक पैर में लगी प्लेट टूट गई और वह जमीन पर गिर पड़े। असहनीय दर्द होने पर घरवाले उन्हें अग्रवाल हड्डी रोग चिकित्सालय लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उनकी बात सुनने के बाद उन्हें दूसरे दिन आने की सलाह दी। घरवालों के मुताबिक डॉक्टर का कहना था कि पैर की हड्डी कमजोर होने के चलते ऐसा हुआ है। इसके लिए दोबारा ऑपरेशन किया जाएगा, जिसमें और रकम लगेगी। यह बात सुनकर घरवाले आक्रोशित हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज के घरवालों ने बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। इलाज सही तरीके से किया गया है। इसमें कोई लापरवाही नहीं हुई है। उन्हें समझाया गया है।
- डॉ. आरए अग्रवाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें