फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरो गांव में लगा दिया ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांववालों ने जबरदस्ती लगवा लिया ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

गोरखपुर। सहजनवां इलाके के एक गांव में लगवाने के लिए भेजे गए ट्रांसफार्मर को दूसरे गांव के लोगों ने जबरदस्ती उतरवाकर लगवा लिया। ट्रांसफार्मर को ऊर्जा मंत्री के दफ्तर से मिले निर्देश पर भेजा गया था।
विज्ञापन

सहजनवां इलाके के एक गांव का ट्रांसफार्मर कई दिनों से जला था। लोगों ने कई बार सूचना दी, लेकिन ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका। गांव के किसी शख्स ने ऊर्जा मंत्री के करीबी को यह समस्या बताई। ऊर्जा मंत्रालय से फोन आने के बाद रविवार को इस गांव के लिए ट्रांसफ ार्मर भेजा गया। बीच में दूसरे गांव के लोगों ने ट्रांसफार्मर उतरवाकर लगवा लिया। उस गांव का भी ट्रांसफार्मर कई दिनों से जला था। इधर जब ट्रांसफ ार्मर नहीं लगा तो सोमवार सुबह फि र ऊर्जा मंत्री के दफ्तर से निगम के अधिकारियों के पास कॉल की गई। अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफ ार्मर भेजा जा चुका है। वाहन चालक ने बताया कि कुछ लोगों ने रास्ते में गाड़ी रोक ली और जबरदस्ती ट्रांसफ ार्मर अपने गांव में लगवा लिया। वर्कशॉप के अधिशासी अभियंता ने बताया कि ऊर्जा मंत्री के कार्यालय को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें