फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ इंटरसिटी में छापा, 32 सौ रुपये के साथ टीटीई हत्थे चढ़े

Tue, 29 Mar 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
गोरखपुर। लखनऊ से आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक टीटीई को रेलवे की सतर्कता टीम ने 32 सौ रुपये नकद के साथ पकड़ लिया। सतर्कता टीम को देखते ही टीटीई कोच के बाथरूम में चले गए थे। उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन



पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक पीएन राय को लखनऊ इंटरसिटी में सीट के एवज में रुपये लेने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद उन्होंने यातायात और सतर्कता विभाग की संयुक्त टीम बनाकर चेकिंग का निर्देश दिया। मंगलवार की शाम करीब छह बजे ट्रेन गोंडा स्टेशन से चली थी कि छापेमारी कर दी गई। टीम को देखते ही टीटीई आरपी सिंह एसी कोच के बाथरूम में घुस गए और अंदर से कुंडी लगा ली।

चेकिंग टीम ने इसकी सूचना देकर बस्ती में आरपीएफ टीम को बुला लिया। आरपीएफ ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया और टीटीई की तलाशी ली गई तो उनके पास से 32 सौ रुपये नकद मिले। इसके बाद टीम के लोगों ने एसी कोच में यात्रियों की जांच की तो उसमें छह लोग जनरल टिकट पर सफर करते मिले।
विज्ञापन


यात्रियों से भी जुर्माना वसूला गया। टीम की संस्तुति पर रेल प्रशासन ने टीटीई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि टीटीई पिछले साल भी वैशाली एक्सप्रेस में कुछ यात्रियों से रुपये लेकर गलत तरीकेे से सफर कराने के मामले में सस्पेंड हो चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें