फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधरी व्यवस्था, हर कोच पर लगाए गए जवान

विज्ञापन
गोरखधाम एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ को काबू में करने की योजना आरपीएफ ने तैयार की है। सभी जनर?
विज्ञापन
सुधरी व्यवस्था, हर कोच पर लगाए गए जवान
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखधाम एक्सप्रेस में भीड़ को काबू में करने की योजना आरपीएफ ने तैयार की है। सभी जनरल कोचों पर दो-दो जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। दो कोचों के बीच दो जवान टहलते रहेंगे और दो हैंड माइक लेकर यात्रियों को सजग करते रहेंगे। बुधवार को नए एक्शन प्लान के तहत ड्यूटी भी शुरू हो गई। वहीं ट्रेन भी रोजाना से तीन घंटे पहले प्लेटफार्म पर लगा दी गई। नतीजतन, लाइन भी लगी रही और आराम से यात्री कोच में चढ़े।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर 15 जुलाई को गोरखधाम एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए भीड़ बढ़ी तो व्यवस्थाएं बिगड़ गईं। धक्कामुक्की में आरपीएफ जवान के धक्के से एक यात्री गिरा गया और उसके नाक-मुंह से खून निकलने लगा। इस खबर को फोटो के साथ अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर छपने के बाद रेल महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद अब आरपीएफ ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खाका तैयार किया है। बुधवार को प्लेटफॉर्म दो पर गोरखधाम एक्सप्रेस के यात्रियों को रोजाना की तरह सुबह 11.30 बजे से टोकन दिया गया। ट्रेन समय से करीब तीन घंटे पहले ही प्लेटफार्म पर आ गई तो करीब दो बजे जनरल कोच में यात्रियों को टोकन नंबर के अनुसार चढ़ाया गया। ट्रेन के पहले प्लेसमेंट होने से भीड़ का दबाव नहीं पड़ा। इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने सभी कोच में जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें