फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैनाती के नए पैमाने पर विरोध में उतरे सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
तैनाती के नए पैमाने के विरोध में उतरे पंचायत सचिव
विज्ञापन

गोरखपुर। गांव की जगह आबादी के फार्मूले पर तैनाती के खिलाफ जिले के ज्यादातर पंचायत सचिवों ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को सीडीओ अनुज सिंह से मिलकर उन्होेंने आपत्तियां दर्ज कराईं। उन्होंने डीपीआरओ पर तैनाती में मनमानी का आरोप लगाया। कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं मिलने पर सचिव दिन भर काम-काज ठप कर विकास भवन पर ही जमे रहे। सचिवों के विरोध में उतर आने से पुरानी व्यवस्था के बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
पंचायती राज निदेशक मासूम अली सरवर के पांच जुलाई के आदेश को आधार बनाते हुए डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने जिले में तैनात 273 ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों के तैनाती स्थल में फेरबदल कर दिया था। पंचायत सचिवों को गांव की बजाए आबादी के आधार में एक ही न्याय पंचायत में संबंधित गांवों की जिम्मेदारी दी गई थी। जिला मुख्यालय स्तर से सामूहिक तबादला सूची जारी होते ही सचिवों इस नई व्यवस्था का विरोध शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
नई व्यवस्था के खिलाफ लामबंद हुए सचिवों की लड़ाई को मजबूती देने के लिए प्रदेश संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष गंगेश शुक्ला भी बुधवार को गोरखपुर पहुंचे। उनके नेतृत्व में सचिवों ने सीडीओ से आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि आबादी के अनुरूप गांव का वितरण नहीं हुआ है। कुछ चहेते लोग अपनी जगह पर काबिज हैं जबकि कुछ लोगों को दूर के गांव दे दिए गए हैं। शासनादेश में नजदीकी गांव देने की बात कही गई है। सचिवों ने चेतावनी दी कि अगर काम का बंटवारा सही तरीके से नहीं हुआ, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें