छह सितंबर तक कई ट्रेन रहेंगी निरस्त, कई का होगा मार्ग परिवर्तन
गोरखपुर। वाराणसी-इलाहाबाद सिटी रेलखंड पर हरदत्तपुर-कछवा रोड स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के तहत प्री-नान इंटरलॉकिंग, इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने के कारण 26 अगस्त से छह सितंबर तक 26 ट्रेनों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन एवं नियंत्रित कर चलाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवेे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। यह ट्रेनें होंगी निरस्त
55126/55129 इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी सवारी 24 अगस्त से छह सितंबर तक।
55127/55128 मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह सवारी 24 अगस्त से छह सितंबर तक। 15117 मंडुवाडीह-जबलपुर एक्सप्रेस 31 अगस्त को।
एक सितंबर को जबलपुर से चलने वाली 15118 जबलपुर-मंडुवाडीह एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
यह ट्रेनें परिवर्तित मार्ग पर चलेंगी
31 अगस्त को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची एक्सप्रेस इलाहाबाद छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलाई जायेगी।
31 अगस्त को एर्नाकुलम से चलने वाली 16359 एर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस इलाहाबाद छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलाई जायेगी।
तीन सितंबर को पटना से चलने वाली 16360 पटना-एर्नाकुलम एक्सप्रेस पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं.-इलाहाबाद छिवकी के रास्ते चलाई जायेगी।
31 अगस्त और तीन सितंबर को उधना से चलने वाली 19063 उधना-दानापुर एक्सप्रेस इलाहाबाद छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलाई जायेगी।
एक और चार सितंबर को दानापुर से चलने वाली 19064 दानापुर-उधना एक्सप्रेस पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं.इलाहाबाद छिवकी के रास्ते चलाई जायेगी।
-30, 31 अगस्त तथा दो सितंबर को नई दिल्ली से चलने वाली 12562 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस इलाहाबाद-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी।
एक सितंबर को अहमदाबाद से चलने वाली 19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस इलाहाबाद छिवकी-पंडित दीनदयालय उपाध्याय के रास्ते चलाई जायेगी।
दो सितंबर को धनबाद से चलने वाली 11046 धनबाद-श्री छत्रपति साहू महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस पंडित दीनदयालय उपाध्याय जं. -इलाहाबाद छिवकी के रास्ते चलाई जायेगी।
एक सितंबर को बलिया से चलने वाली 22427 बलिया-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस औंड़िहार-जौनपुर-जंघई-इलाहाबाद के रास्ते चलाई जायेगी।
दो सितंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा एक्सप्रेस इलाहाबाद-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी।
31 अगस्त को आनंद विहार टर्मिनस से चलने वाली 22428 आनंद विहार टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस इलाहाबाद-जंघई-जौनपुर-औड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।
दो मिनट का मिलेगा ठहराव
जिन गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद छिवकी होकर चलाया जा रहा है, उनका इलाहाबाद जंक्शन के स्थान पर इलाहाबाद छिवकी स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है।
इन ट्रेनों का होगा शार्ट टर्मिनेशन
28 अगस्त से पांच सितंबर तक हावड़ा से प्रस्थान करने वाली 12333 हावड़ा-इलाहाबाद सिटी एक्सप्रेस मंडुवाडीह में शार्ट टर्मिनेट होगी और 29 अगस्त से छह सितंबर तक 12334 इलाहाबाद सिटी-हावड़ा एक्सप्रेस मंडुवाडीह से चलाई जायेगी।
नियंत्रित कर चलाई जाने वाली ट्रेनें
11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा एक्सप्रेस एक सितंबर को 50 मिनट, दो सितंबर को 40 मिनट, तीन और चार सितंबर को 70-70 मिनट तथा पांच सितंबर को 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाऐगी।