फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया रामगढ़ ताल में लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण

विज्ञापन
रामगढताल लाइट एण्ड साउण्ड शो के लोकार्पण के अवसर पर रामगढताल का मनमोहक नजारा ।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया रामगढ़ ताल में लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण
विज्ञापन

गोरखपुर। अब रामगढ़ ताल में हरेक दिन लाइट एंड साउंड शो का आनंद उठाया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण इस परियोजना का शुक्रवार को लोकार्पण किया। कहा कि यह गोरखपुर की सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्य रखने की दिशा में उठाए गया कदम है। इसको संरक्षित और सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हर किसी की है। साथ ही सभी से आह्वान करतेे हुए कहा कि रामगढ़ताल में गंदगी न होने दें, यहां की साफ सफ ाई की जिम्मेदारी हम सब की है। सुरक्षा की दृष्टि से रामगढ़ताल में एक नए थाने की भी स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही गोरखपुर के लोगों को चिड़ियाघर की भी सौगात मिलने वाली है।
शुक्रवार की शाम रामगढ़ ताल का नजारा कुछ बदला हुआ था। ताल के पानी पर लेजर लाइट की अठखेलियां करते लाइट एंड साउंड शो की शुरुआत मुख्यमंत्री के द्वारा विधिवत लोकार्पण के साथ हुई। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय झील संरक्षण कार्यक्रम एवं नगर विकास विभाग के रामगढ़ताल के प्रदूषण नियंत्रण एवं संरक्षण की योजना के 11.96 करोड़ से रामगढ़ताल में लगाए गए 25 कैसकेड फव्वारे, एक मल्टीमीडिया फव्वारा और 450 किलोवाट सोलर पावर प्लांट कार्य का लोकार्पण किया। लोगों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर की जनता विकास की इस यात्रा के साथ अपनी भूमिका निभा रही है। सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर के नामकरण से लेकर आधुनिक गोरखपुर के निर्माण को हम सब अपनी आंखों से देख रहे हैं। सीएम ने कहा कि शिवअवतारी भगवान गोरखपुर आए तो लोगों द्वारा भिक्षा के रूप में खिचड़ी चढ़ाई गई उसी तरह चुनाव में हम लोगों को वोट के रूप में आपसे भिक्षा मिलती है। उन्होंने कहा कि शहीद बंधु सिंह से लेकर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वजह से मिली आजादी का आज हम सब उपभोग कर रहे हैं। इस लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से लोगों को उनकी कुर्बानियों को याद दिलाने की भी कोशिश है। साथ ही गोरखपुर की साहित्यिक विरासत को मुंशी प्रेमचंद्र और फि राक गोरखपुरी जैसे साहित्यकारों के माध्यम से भी पेश किया गया है। गोरखपुर स्थित गीता प्रेस ने वैश्विक पटल पर भारत की संस्कृति से लोगों को परिचित करवाया है। कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, सांसद रविकिशन, मेयर सीताराम जायसवाल, नगर विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

लाइट एंड साउंड शो कराएगा दिव्य और भव्य गोरखपुर के दर्शन
रामगढ़ताल में मल्टीमीडिया लाइट एंड शो में गोरखपुर के इतिहास के अलावा गोरखपुर का गीताप्रेस, गोरखनाथ मंदिर, इमामबाड़ा के अलावा गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज विश्व का सबसे लंबे प्लेटफार्म को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा कुशीनगर के बुद्ध परिनिर्वाण स्थल, मगहर का कबीर मठ आदि को शामिल किया गया है। करीब आधे घंटे के इस शो को विमल बावरा, लोक गायिका मालिनी अवस्थी और प्रणय सिंह ने आवाज दी है।
रामगढ़ ताल थाना जल्द, नोटिफिकेशन जारी
रामगढ़ ताल के नजारे का लोग बेफिक्र होकर आनंद उठा सकेंगे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से यहां थाना बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामगढ़ ताल के पास जल्द ही थाना बन जाएगा। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
कैसकेड फव्वारा बढ़ा रहा रामगढ़ ताल में ऑक्सीजन का लेवल
रामगढ़ ताल में जलनिगम की ओर से 25 कैसकेड फव्वारे लगाए गए हैं। इन फव्वारों से ताल का पानी करीब 25 फीट की ऊंचाई तक उठता है। रामगढ़ ताल के प्रोजेक्ट मैनेजर रतनसेन सिंह ने कहा कि इससे पानी वातावरण में रहने के दौरान ऑक्सीजन का अवशोषण करता है, जिससे ताल के पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी।
पावर ग्रिड को बिजली देता है सोलर प्लांट
जगह की कमी की वजह से रामगढ़ ताल के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की छत पर सोलर प्लांट लगाया गया है। इससे 450 किलोवाट बिजली का उत्पादन होता है, जिसे जल निगम की ओर से पावर ग्रिड को दिया जाता है। बिजली की कुल खपत से इसे घटाकर जल निगम बिजली बिल का भुगतान करता है।
विज्ञापन

जल्द रामगढ़ ताल किनारे होगी फिल्मों की शूटिंग
सदर लोकसभा सांसद रवि किशन ने कहा कि रामगढ़ ताल मुंबई की जुहू चौपाटी से भी सुंदर हो गया है। उनका प्रयास होगा कि जल्द ही यहां फिल्मों की शूटिंग कराएं। जल्द ही गोरखपुर में भी फिल्मों की शूटिंग होगी। रामगढ़ ताल एक महत्वपूर्ण ठिकाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें