फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में 114 केंद्रों पर होगी सीटीईटी, ट्रैफिक व्यवस्था में देखिए क्या-क्या होंगे बदलाव?

Sun, 08 Dec 2019 11:03 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
traffic police checking license
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) रविवार को जिले के 114 केंद्रों पर होगी। दो पालियों (सुबह 9.30 से 12 और दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे) की परीक्षा में 99 हजार 142 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

सीटीईटी के सफल आयोजन के लिए जिले में दो समन्वयक बनाए गए हैं।

ग्रुप ए के समन्वय व आर्मी स्कूल के प्रिंसिपल विशाल त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को सुबह 8 बजे ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को महज पेन, प्रवेश पत्र और आधार कार्ड के साथ आना है। घड़ी पहनकर नहीं जाना है। पानी परीक्षा केंद्र से ही मिलेगा। लड़कियों को गहने नहीं पहनने हैं। बाल में क्लचर लगाने की भी अनुमति नहीं है। ड्रेस सामान्य पहनकर आना है। बड़े बटन वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने पर रोक है।

बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
यातायात व्यवस्था बाधित ना हो इसके लिए व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एसपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा ने बताया कि रविवार को सुबह 7 बजे से ही यातायात व्यवस्था में बदलाव लागू रहेगा।  
विज्ञापन

- फरेंदा की ओर से आने वाले सभी भारी वाहनों को जंगल कौड़िया के पास सुबह 7 बजे से रात आठ बजे तक रोका जाएगा।
- वाराणसी की ओर से आने वाले सभी भारी वाहनों को बाघागाड़ा के पास सुबह 7 बजे से रात आठ बजे तक रोका जाएगा।
- लखनऊ की ओर से आने वाले सभी वाहनों को कालेसर के पास सुबह 7 बजे से रात आठ बजे तक रोका जाएगा।
- कप्तानगंज की ओर से आने वाले सभी वाहनों को पिपराइच के पास सुबह 7 बजे से रात आठ बजे तक रोका जाएगा।
- देवरिया की ओर से आने वाले सभी वाहनों को मोतीराम अड्डा के पास सुबह 7 बजे से रात आठ बजे तक रोका जाएगा।
विज्ञापन

इन रास्तों से होकर गुजरेंगे वाहन

traffic police - फोटो : amar ujala
- रेलवे रोडवेज बस स्टैंड से जनपद देवरिया को जाने वाले सभी बसें यूनिवर्सिटी चौराहा, पैडलेगंज, अमर उजाला तिराहा, तारामंडल से होकर जाएंगे
- देवरिया की ओर महानगर में आने वाले सभी वाहन को खोराबार बाईपास से तारामंडल, अमर उजाला तिराहा, छात्रसंघ यूनिवर्सिटी चौराहा से होकर जाएंगे
- कुशीनगर से आने वाले सभी वाहन कोनी तिराहा से रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे
- रेलवे बस स्टैंड से फरेंदा, महराजगंज, सिद्धार्थनगर की ओर से आने वाले सभी वाहन यूनिवर्सिटी चौराहा से मोहद्दीपुर, चार फाटक ओवरब्रिज, पादरी बाजार, खजांची चौराहा होकर जाएंगे
- महराजगंज, सिद्धार्थनगर की ओर से आने वाली बसें खजांची से पादरीबाजार, कौवाबाग, मोहद्दीपर होकर जाएंगे

इन रास्तों पर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा
- अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर एवं इधर से अग्रसेन तिराहा की ओर
- गोलघर चौराहा से विजय चौराहा, फिर अग्रसेन की ओर
- सुमेर सागर से विजय चौराहा की ओर जाने वाले रास्ते पर
- यातायात कार्यालय तिराहा से धर्मशाला मार्ग पर
- शास्त्री चौराहा से घोष कंपनी रोड पर
- अंबेडकर चौराहा से तमकुही की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों को अंबेडकर चौराहा से छात्रसंघ की ओर डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें