फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए कमिश्नर ने उठाया बड़ा कदम, जाम प्वाइंट होंगे चिह्नित

Fri, 13 Dec 2019 12:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
traffic jam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर के सभी ऐसे प्रमुख चौराहे और सड़कें जहां ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की जरूरत है, उनकी सूची तैयार करने के लिए कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने एक कमेटी बनाई है। उन्होंने यह जिम्मेदारी एसपी ट्रैफिक, एसपी सिटी व नगर निगम के अधिकारियों को सौंपी है।
विज्ञापन


इस संबंध में कमिश्नर ने बृहस्पतिवार को आयुक्त सभागार में प्रशासन, पुलिस और नगर निगम समेत विभिन्न विभागों के अफसरों के साथ स्मार्ट सिटी व ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बैठक की।

बैठक में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत प्रस्तावित कार्यों का पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन देखा। लागत अधिक होने पर उन्होंने आपत्ति दर्ज कराते हुए संबंधित एजेंसी को इस प्लान पर आने वाला खर्च घटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पहले चरण में प्रमुख चौराहों और सड़कों को चिह्नित कर वहां यह सिस्टम लागू किया जाए। इसके बाद दूसरे चरण में बाकी चौराहों आदि को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


आईटीएमएस के तहत शहर के सभी चौराहों, प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे आदि आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। बैठक में डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता, नगर आयुक्त अंजनी सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें