फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 वर्षीय व्यक्ति पर चढ़ाया ट्रैक्टर, गांव वालों ने शव सड़क पर रखकर किया बवाल

Sun, 03 Feb 2019 09:27 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
विज्ञापन
villagers
विज्ञापन

गोरखपुर के कुशीनगर पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पचफेड़ा गांव में ट्रैक्टर से कुचलकर उमेश चौहान की हुई मौत की घटना से नाराज गांव वालों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर रविवार की सुबह खिरकिया में एक घंटे तक जाम लगाया। 

विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव गांव पहुंचा तो लोग फिर उग्र हो गए। पीड़ित के दरवाजे पर शव को रख कर लोग हत्या का केस दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। लोगों का आरोप था कि पुलिस दुर्घटना में मौत होने का केस दर्ज कर लीपापोती कर रही है। जब तक हत्या का केस दर्ज नहीं होगा, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस और गांव वाले कई बार आमने- सामने हुए।

तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पचफेड़ा गांव में जमीन के एक हिस्से को लेकर दो पक्षों में विवाद था। शनिवार की शाम को एक पक्ष के लोग विवादित जमीन पर मिट्टी गिरा रहे थे। गांव के ही तीसरे व्यक्ति उमेश चौहान ने मिट्टी गिराने से मना किया।
विज्ञापन


आरोप है कि उमेश के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे उमेश चौहान के घरवालों के साथ गांव के लोग खिरकिया बाजार में पहुंचे और पडरौना-जटहां मार्ग को जाम कर धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना मिलने पर एसपी राजीव नारायण मिश्र मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन

उन्होंने धरना दे रहे लोगों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। उसके बाद एसपी ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। उसके बाद लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। 

दोपहर में मृतक के पुत्र सोनू की तहरीर पर पुलिस ने दुर्घटना में उमेश की मौत होने का केस आरोपी पिता- पुत्र पर दर्ज किया। उधर, शाम को करीब चार बजे शव पोस्टमार्टम से आने के बाद परिजन और गांव वाले एक बार फिर अड़ गए। 

लोगों का आरोप था कि पुलिस मामले में अल्पीकरण कर दबाने की कोशिश कर रही है। आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर लोग अड़ गए। लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं होता है, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। 

मौके पर पडरौना कोतवाली, जटहा बाजार और कुबेरस्थान की पुलिस पहुंच गई। पुलिस उग्र लोगों को समझाने का प्रयास करने लगी। कोतवाल विजयराज सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र सोनू की तहरीर पर लक्ष्मी प्रजापति और उनके पुत्र उपेंद्र प्रजापति पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें