फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्ट बस से तस्करी को जा रहा 155 ग्राम हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
टूरिस्ट बस से कर रहे थे हेरोइन की तस्करी, 155 ग्राम पकड़ी गई
विज्ञापन

गोरखपुर। सहजनवां इलाके के तेनुआ टोल प्लाजा के पास से टूरिस्ट बस से कस्टम की टीम ने 155 ग्राम हेरोइन बरामद की। टीम ने टूरिस्ट बस और हेरोइन का पैकेट जब्त कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि देवरिया से दिल्ली जा रही लग्जरी बस का इस्तेमाल तस्कर कर रहे हैं। आशंका है कि कुछ अन्य बसों का इस्तेमाल भी तस्करी के लिए किया जा रहा है, जिसकी तलाश में कस्टम की टीम लगाई गई है।
उपायुक्त कस्टम राकेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में टीम ने बुधवार की देर रात कार्रवाई की है। राकेश ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में नशे के सामान की तस्करी लग्जरी बस से की जा रही है। सटीक सूचना होने पर टीम के साथ तेनुआ टोला प्लाजा के पास बस के इंतजार में टीम खड़ी थी।
विज्ञापन

इसी दौरान मुखबिर ने बताया कि टोला प्लाजा पर बस को खड़ा कर लोग फरार हो गए हैं। टीम वहां पर पहुंची तो बताए गए नंबर की बस मिल गई। जांच की गई तो उसमें छिपाई गई हेरोइन बरामद हो गई। उपायुक्त राकेश ने बताया कि इस तरह कुछ और बसों की सूचनाएं मिली है। बस को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है, जल्द ही पूरे रैकेट के बारे में जानकारी हासिल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पैकेट पर लिखा था होम्योपैथिक दवा का नाम
हेरोइन के पैकेट पर मोटापा घटाने वाले होम्योपैथिक दवा का नाम लिखा हुआ था। जब टीम ने पैकेट को फाड़कर जांच की तो पता चला कि वह कोई दवा नहीं बल्कि हेरोइन थी। उसको इस तरह से पैकेट में भरा गया था किसी को शक ना होने पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें