फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में खुल सकता है आयुष विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर में खुल सकता है आयुष विश्वविद्यालय
विज्ञापन

गोरखपुर। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में गोरखपुर के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो सकती है। सब कुछ ठीक रहा तो जिले में एक आयुष विश्वविद्यालय खुल सकता है। इसे लेकर तैयारी चल रही है। हालांकि अभी यह तैयारी पूरी तरह से जमीन पर नहीं उतर पाई है।
गोरखपुर के पिछले दौरे में मुख्यमंत्री ने इस संबंध में जिला प्रशासन से चर्चा की थी। इसी के बाद उम्मीद जगी है। आयुष विंग से जुड़े अफसरों के मुताबिक शासन की तरफ से जिला प्रशासन को जमीन देखने को कहा गया है। वहीं, प्रशासन का कहना है अभी इस संबंध में बहुत औपचारिक बात या कोई ठोस पहल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में वे यहां के प्रशासनिक अफसरों से फिर चर्चा या कोई दिशा निर्देश जारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

पिछले दौरे में आयुष विश्वविद्यालय को लेकर मुख्यमंत्री ने चर्चा की थी। मगर अभी कोई फार्मूले बात नहीं हुई है। शासन से भी अभी कोई ठोस दिशा निर्देश नहीं मिला है। दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री शनिवार को गोरखपुर आएंगे उसी समय उनसे इस संबंध में बात करने की कोशिश की जाएगी।- के. विजयेंद्र पांडियन, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें