फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर प्लेटफॉर्म पर टॉयलेट की सुविधा

Sat, 06 Aug 2016 08:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्‍टेेशन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर अब यात्रियों को टॉयलेट के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। हर प्लेटफॉर्म उन्हें टॉयलेट की सुविधा मिलेेगी। सभी प्लेटफॉर्म पर दो डीलक्स टॉयलेट बनाने की तैयारी रेलवे ने की है। जगह भी चिह्नित कर ली गई है और डिजाइन को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। साल के अंत तक सुविधा मिलने लगेगी। खास बात यह है कि इसके इस्तेमाल के लिए यात्रियों को कोई अलग से चार्ज देना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


प्लेटफॉर्म एक और दो पर टॉयलेट की सुविधा है। यहां पे एंड यूज की तर्ज पर सुविधा यात्रियों को मिलती हैैैैै। इसके अलावा कुछ प्लेटफॉर्म पर टायलेट हैं लेकिन बदहाल स्थिति के चलते उनका इस्तेमाल नहीं हो पाता है। प्लेटफॉर्म पर अगर किसी यात्री को शौच या पेशाब महसूस हुआ तो उसे प्लेटफॉर्म एक पर जाना पड़ता है। ऐसे में ट्रेन के छूटने का डर बना रहता है।

नये प्लान से यात्रियों को यह सुविधा प्लेटफॉर्म पर ही मिलेगी। रेलवे के प्लान के मुताबिक हर प्लेटफॉर्म के पूर्व और पश्चिमी छोर पर एक-एक टॉयलेट बनेंगे। एक टॉयलेट में एक महिला और एक पुरुष के लिए टॉयलेट रहेगा और दो यूरिनल के पाट लगेंगे। टॉयलेट पूरी तरह से आधुनिक शैली की तरह होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें