फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, मतदान आज

Wed, 09 Dec 2015 02:20 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए अंतिम चरण का मतदान बुधवार को होगा। मंगलवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। हर बूथों की सुरक्षा में लगे पुलिस के जवान भी मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में उरूवां, गोला, बेलघाट, बड़हलगंज ब्लॉकों के 338 ग्राम सभाओं में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए वोट डाले जाएंगे। इन ब्लॉकों में 592113 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के भाग्य का फैसला करेंगे। 436 मतदान केंद्रों पर 982 बूथ बनाए गए हैं। हर बूथ पर चार कर्मचारी लगाए गए हैं। इस तरह से मतदान के लिए 3928 कर्मचारियों को लगाया गया है। मतदान सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक चलेगा।
दक्षिणांचल का यह ब्लॉक काफी संवेदनशील माना जाता है। घाघरा के तटीय इलाका आजमगढ़ और अंबेडकरनगर जिले को जोड़ता है। इसके द्वाबा में अपराधियों का दबदबा रहा है। इस नाते प्रशासन की तरफ से यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किया गया है। अंतिम चरण का चुनाव होने के कारण पर्याप्त मात्रा में फोर्स भी उपलब्ध है। संवेदनशील स्थानों पर आरएएफ के जवानों के साथ फ्लैग मार्च कराकर यह संदेश दिया कि चुनाव के दौरान अराजकता फैलाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें