सरकार की वायदा खिलाफी से नाराज डिप्लोमा इंजीनियर्स 27 सितंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे। उनका कहना है कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन प्रमुख सचिव वित्त से वार्ता के बाद 26 तक हड़ताल को स्थगित किया गया था।
बता दें कि जूनियर इंजीनियर्स के प्रारंभिक ग्रेड पे रुपया 4200 से 4800 करने तथा 7,14 एवं 20 वर्ष की सेवा पर पदोन्नत पदों का वेतनमान प्रदान करने की मांग कर रहे थे। सरकार की तरफ से आश्वासन के बाद उसे लागू न करने के कारण उन लोगों को यह निर्णय लेना पड़ा।
जिलाध्यक्ष रामकिशुन ने कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्य सचिव के माध्यम से वार्ता और मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद 12 सितंबर से प्रस्तावित हड़ताल को 26 सितंबर स्थगित करनी पड़ी थी। उच्चस्तरीय समितियों के बाद भी सरकार और शासन की हठधर्मिता एवं वायदा खिलाफी के कारण सभी डिप्लोमा इंजीनियर्स आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे हैं।